उत्तराखंडगांवरुद्रप्रयाग

संकल्प यात्रा का उद्देश्य हर व्यक्ति को मिले योजना का लाभ : चंडी प्रसाद भट्ट , विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची सीमांत गांव

लक्ष्मण नेगी
ऊखीमठ। केन्द्र व प्रदेश सरकारों द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं को अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा के मदमहेश्वर घाटी की ग्राम बुरुवा व तुंगनाथ घाटी की ग्राम पंचायत करोखी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने सकंल्प यात्रा का भव्य स्वागत किया तथा विभागीय अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को केन्द्र व प्रदेश सरकारों द्वारा संचालित कई दर्जनों योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गयी। तुंगनाथ घाटी की ग्राम पंचायत करोखी में संकल्प यात्रा को सम्बोधित करते हुए राज्य मंत्री सीमान्त क्षेत्र अनुश्रवण परिषद उपाध्यक्ष एव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चण्डी प्रसाद भटट् ने कहा कि संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य अन्तिम व्यक्ति तक हर योजना की जानकारी देना है जिससे हर व्यक्ति को योजना का लाभ मिल सके उन्होंने कहा कि सीमान्त क्षेत्रों के चहुंमुखी विकास के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकारों द्वारा दर्जनों योजनाये संचालित की जा रही है तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश व प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। प्रधान पिंकी देवी ने कहा कि संकल्प यात्रा में अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है इसलिए हर योजना का लाभ ग्रामीणों को मिलेगा। बुरूवा गाँव में संकल्प यात्रा को सम्बोधित करते हुए प्रधान सरोज भटट् ने कहा कि आपसी सामंजस्य से विकसित भारत की कल्पना की जा सकती है। भाजपा मण्डल महामंत्री दलवीर सिंह नेगी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकारों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी हर व्यक्ति तक पहुंचाना हर भाजपा कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
संकल्प यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों को अधिक से अधिक जानकारी दी जा रही है। इस मौके पर वन पंचायत सरपंच फापज कुवर सिंह नेगी, राकेश धीरवाण , नन्दन सिंह रावत, प्रताप चौहान , फतेसिंह विनोद बुरियाल, माणिक लाल , जगदीश , रायसिंह , श्रीमती दिल्ली देवी , चंद्रकला देवी, महिला मंगलदल अध्यक्षा हीरा देवी , सरिता देवी , रघुबीर , युवक मंगलदल अध्यक्ष, अनिल प्रदीप, प्रणीत, महेश बुरियाल सहित खाद्य, कृर्षि, बाल विकास, स्वास्थ्य, सहकारिता सहित दोनों गांवों के जनप्रतिनिधि, ग्रामीण व विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!