युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुम्भ का आज पुरूस्कार वितरण के साथ हुआ समापन

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। युवा कल्याण विभाग एवं प्रान्तीय रक्षक दल के तत्वावधान में तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुम्भ का आज पुरूस्कार वितरण के साथ समापन हो गया है। तीन दिवसीय खेल महाकुम्भ में पांच न्याय पंचायतों के लगभग 22 विद्यालयों के नौनिहालों ने प्रतिभाग किया। खेल महाकुंभ में अधिकांश प्रतियोगिताओं में न्याय पंचायत मनसूना का दबदबा रहा।
जानकारी देते हुए क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मनोज बजरियाल ने बताया कि अण्डर 19 बालक वर्ग ऊंची कूद में सौरभ मनसूना प्रथम, चक्का फेक में नितीन मनसूना प्रथम, गोला फेक में नितीन मनसूना प्रथम, भाला फेंक में रौनक मनसूना तथा 19 अण्डर बालिका वर्ग ऊंची कूद में जिन्सी मनसूना प्रथम, चक्का फेक में अनामिका मनसूना प्रथम, गोला फेक में अनामिका मनसूना प्रथम तथा भाला फेंक में दिया मनसूना प्रथम स्थान पर रहे जबकि 22 मीटर दौड़ अण्डर 19 बालिका वर्ग में प्रिया फाटा प्रथम, अनीषा मनसूना द्वितीय तथा शिवानी मनसूना तृतीय स्थान पर रहे जबकि 200 मीटर दौड़ अण्डर 19 बालक वर्ग में नितीन मनसूना प्रथम दिव्याशु परकण्डी द्वितीय तथा सुमित मनसूना तृतीय स्थान पर रहे।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार अन्य प्रतियोगिताओं में भी विभिन्न विद्यालयों के नौनिहालों ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सन्तोष बिष्ट, वी पी किमोठी, विश्वनाथ बेजवाल, कुलदीप नेगी, आशीष असवाल, सरोप सिंह नेगी, जगत सिंह, सते सिंह असवाल, महेन्द्र सिंह कण्डारी, सपना गोस्वामी, कमल सिंह नेगी, एन आर एम एल ब्लॉक समन्वयक मनोज कोठारी, ताजवर सिंह बिष्ट, देवेश चन्द्र देवशाली,चन्द्र मोहन ऊखियाल, राकेश पंवार दिनेश सेमवाल, जीतपाल बिष्ट, भगत सिंह नेगी सहित विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक, छात्र छात्राएं व विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।



