उत्तराखंडक्राइमफटाफट ख़बरें
तीन पेटी अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को किया गया सीज
रूद्रप्रयाग। जनपद में शराब तस्करी के विरुद्ध पुलिस द्वारा की जा रही प्रभावी कार्यवाही एव पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गये निर्देशों व पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स के पर्यवेक्षण में थाना ऊखीमठ पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान सेंट्रो कार संख्या UA07P5099 में तीन पेटी अवैध शराब (सोलमेट मार्का) के साथ भीम सिंह पुत्र स्व0 देव सिंह निवासी ग्राम लखेरी, थाना गैरसैण, जिला चमोली को गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध थाना ऊखीमठ पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार किया गया व शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिव प्रसाद , आरक्षी पंकज आर्य, थाना ऊखीमठ उपस्थित रहे।



