बिना बताए घर से निकले 14 वर्षीय बालक को पुलिस ने खोजबीन कर परिजनों के किया सुपुर्द

जन जन की मददगार साबित हो रही डायल 112 सेवा और पुलिस के हाईवे पेट्रोल वाहन
रूद्रप्रयाग। गुप्तकाशी ग्राम देवर निवासी योगेंद्र सिंह का पुत्र अर्पित सिंह उम्र 14 वर्ष रविवार को दोपहर 3:00 बजे अपराह्न में बिना बताए घर से कहीं चला गया। परिजनों व ग्राम वासियों के द्वारा बच्चे की काफी तलाश की गई काफी खोजबीन के बाद बच्चा न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना प्राप्त होते ही 112 हाईवे पेट्रोल पुलिस कार्मिकों द्वारा गुमशुदा का फोटो लेकर थाना गुप्तकाशी क्षेत्रान्तर्गत कुंड, लमगोंडी बैंड, चारधाम हैलीपैड की ओर, रुद्रपुर सहित संभावित स्थानो पर तलाश शुरू की गई। काफी खोजबीन के बाद गुमशुदा अर्पित सिंह को नाला बैंड गुप्तकाशी की तरफ घूमते हुए देखा गया। गुमशुदा के पिता को सूचना दी गई, बालक को परिजनों के सुपुर्द किया गया। गुमशुदा के पिता ने पुलिस का आभार प्रकट किया।



