उत्तराखंड
जवाडी बाईपास पर दो स्कूटी सवारों की हुई टक्कर, हाईवे पेट्रोल वाहन से घायलों को पहुंचाया गया स्वास्थ्य केंद्र

जवाडी बाईपास पर दो स्कूटी सवारों की हुई टक्कर, हाईवे पेट्रोल वाहन से घायलों को पहुंचाया गया स्वास्थ्य केंद्र
रूद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय स्थित जवाडी बाईपास पुलिस चौकी के निकट हाईवे पर दो स्कूटी आपस में टकरा गई जिसमे सते सिंह पुत्र मदन सिंह निवासी ग्राम बछणस्यूं, जिला रुद्रप्रयाग एव रघुवीर सिंह पुत्र श्री लुंगी सिंह निवासी ग्राम उस्तोली, जिला चमोली घायल हो गए। सूचना पर जनपद पुलिस का हाईवे पेट्रोल वाहन मौके पर पहुंचा दोनों घायलों को हाईवे पेट्रोल वाहन की सहायता से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया जहां उनका उपचार किया गया।