उत्तराखंड

दु:खद खबर : मैक्स वाहन की चपेट में आने से एक की मौत दो घायल, घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश

दु:खद खबर : मैक्स वाहन की चपेट में आने से एक की मौत दो घायल, घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश
रुद्रप्रयाग। जनपद मुख्यालय में सोमवार रात एक शादी समारोह से लौट रहे तीन लोगों को एक मैक्स ने टक्कर मार दी, जिससे दो बच्चे घायल हो गए। हायर सेंटर में उपचार के दौरान गंभीर घायल लड़की की मौत हो गई। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश बना हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार रात गुलाबराय में एक वेडिंग प्वाइंट से शादी समारोह से अपने घर लौट रहे तीन लोग बद्रीनाथ हाईवे किनारे खड़े थे कि इसी बीच एक मैक्स वाहन ने तीनों पर टक्कर मार दी। घटना में एक व्यक्ति सुरक्षित बच गया, जबकि रुद्रप्रयाग निवासी 11 साल की आराध्या और 12 साल का कार्तिक गंभीर घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां से आराध्या को हायर सेंटर रैफर किया गया गया। जहां मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। वहीं कार्तिक का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। वहीं, घटना में एक अन्य व्यक्ति सुरक्षित है।

रात को घटना के बाद वाहन चालक मस्तान सिंह बिष्ट निवासी च्वींथ फरार हो गया था, लेकिन सुबह पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी ने बताया कि घटना में आरोपी चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 237, 238 और 304 ए में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जबकि चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!