दीपावली के त्योहार पर फूलों से सजे बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर

दीपावली के त्योहार पर फूलों से सजे दरीनाथ- केदारनाथ मंदिर
रूद्रप्रयाग। दीपावली के त्योहार से पूर्व बद्री केदार मंदिर समिति ने बद्रीनाथ व केदारनाथ मंदिर को फूलों से सजाया। कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी धनतेरस के अवसर पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ने दानीदाताओं के सहयोग से श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ मंदिर को फूलों से सजाया है। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने सभी तीर्थयात्रियों एवं कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी है।
कड़ाके की ठंड और बर्फ के बीच आज प्रात: से श्री केदारनाथ मंदिर को सजाने का कार्य शुरू हो गया।
कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने बताया केदारनाथ मंदिर को ऋषिकेश के दानीदाता के सहयोग से 12 क्विंटल फूलों से सजाया गया है वहीं श्री बदरीनाथ से मीडिया प्रभारी डा, हरीश गौड़ ने बताया कि बदरीनाथ मंदिर में देर शाम तक मंदिर के फूलों से श्रृंगार का कार्य चलता रहा मुंबई के दानीदाता के सहयोग से मंदिर को कमल, गेंदा, गुलाब, चमेली की विभिन्न प्रजातियों के 17 क्विंटल फूलो से बदरीनाथ मंदिर को सजाया जा रहा है।
श्री बदरीनाथ धाम में आज धनतेरस के अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें सभी कर्मचारियों को दीपावली की बधाई दी गयी इस अवसर पर बीकेटीसी सदस्य भास्कर डिमरी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ आदि मौजूद रहे।
दूसरी ओर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह तथा उपजिलाधिकारी जोशीमठ/ डिप्टी सीईओ कुमकुम जोशी ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी है।



