कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज पहुंचेंगे केदारनाथ

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज पहुंचेंगे केदारनाथ
ब्यूरो। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी रविवार को केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की व्यस्तता के बीच रविवार को राहुल गांधी बाबा केदारनाथ की शरण में पहुंच रहे हैं। इन दिनों पांच राज्यों में चुनाव प्रचार चरम पर है, तब राहुल की तीन दिवसीय केदारनाथ धाम की निजी आध्यात्मिक की यात्रा को राजनीतिक निहितार्थ भी हैं। इसे हिंदुत्व की कांग्रेस की रणनीति से जोड़ा जा रहा है। चुनावी राज्यों में जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के आक्रामक प्रचार के सामने राहुल की जवाबी राजनीति के रूप में भी देखा जा रहा है। राहुल गांधी केदारनाथ धाम की तीन दिवसीय यात्रा के क्रम में दिल्ली से हवाई सेवा से रविवार सुबह लगभग 11:45 बजे जॉली ग्रांट हवाई अड्डे पहुंचेंगे। वहां से वह हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम जाएंगे, रविवार और सोमवार की रात्रि केदारनाथ में ही प्रवास करेंगे राहुल के लिए रविवार को केदारनाथ में गढ़वाल मंडल विकास निगम का गेस्ट हाउस बुक कराया गया है। 7 नवंबर को दोपहर के करीब केदारनाथ धाम से वापसी का कार्यक्रम है।



