उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंमनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीयरुद्रप्रयाग

तल्ला नागपुर औद्योगिक विकास कृर्षि एंव पर्यटन महोत्सव के दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों व विभिन्न गांवों के महिला मंगल दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। तल्ला नागपुर के चोपता में आयोजित पांच दिवसीय तल्ला नागपुर औद्योगिक विकास कृर्षि एंव पर्यटन महोत्सव के दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों व विभिन्न गांवों के महिला मंगल दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही जिसका दर्शकों ने देर सांय तक भरपूर लुफ्त उठाया। पांच दिवसीय तल्ला नागपुर महोत्सव धीरे – धीरे परवान चढ़ने लगा है। महोत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार को उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध लोक गायिका पूनम सती व रिंकी नेगी के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी।
पांच दिवसीय तल्ला नागपुर औधोगिक विकास कृर्षि एंव पर्यटन महोत्सव के दूसरे दिन शिरकत करते हुए भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष / पूर्व विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने कहा कि तल्ला नागपुर महान विभूतियों की जन्म व कर्म स्थली रही है इसलिए तल्ला नागपुर क्षेत्र की अपनी विशिष्ट पहचान है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मेलों के आयोजन से ग्रामीणों ने भाईचारा बना रहता है। डा0 शिखा नेगी पुण्डीर ने कहा कि इस प्रकार के मेलों के आयोजन से उभरते कलाकारों को उचित मंच मिलता है। रंजन शाह ने कहा कि मेले मिलन का त्यौहार होता है। महोत्सव में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सविता भण्डारी, उपाध्यक्ष सुमन जमलोकी, जिला पंचायत सदस्य चोपता सुनीता बर्त्वाल, रतूडा़ शीला रावत व डा0 विनोद पुण्डीर ने अपने विचार रखें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महोत्सव समिति अध्यक्ष प्रताप सिंह मेवाल ने सभी अतिथियो का आभार व्यक्त किया। महोत्सव के दूसरे दिन क्षेत्र के अराध्य तुंगेश्वर महादेव की स्तुति से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया तथा बौरा दुर्गाधार निवासी शिवाय व काव्या ने देव स्तुति से सबको मंत्रमुग्ध किया जबकि महड़ जागतोली निवासी प्रियांशु कुमार ने जीतू बगडवाल की प्रेमगाथा की प्रस्तुति पर खूब तालियां बटोरी तथा प्राथमिक विद्यालय चोपता, महिला मंगल दल जाखणी, फलासी, घिमतोली, मलाऊ, बछनी, चामक, बजूण के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों ने देर सांय तक समा बांधे रखा जबकि अनूप नेगी, भरत मैखुरी, शुभम डगवाल, मोन्टी मद्रवाल द्वारा संगीत पर साथ दिया गया। कार्यक्रम का संचालन महोत्सव मीडिया प्रभारी लक्ष्मण बर्त्वाल व जयवीर नेगी ने सयुंक्त रूप से किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष गोकुल लाल टमटा, सचिव महेन्द्र नेगी, कोषाध्यक्ष दीप राणा, पंचम सिंह नेगी, प्रधान बसन्ती नेगी, दलेब राणा, जीतराज, बृजमोहन सिंह नेगी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मगन नेगी , भाजपा मण्डल अध्यक्ष त्रिलोचन भटट्, महामंत्री अर्जुन नेगी, आजाद खत्री, रमेश नौटियाल, प्रह्लाल गुसाईं, कार्तिकेय कीर्तन मण्डली ग्वास अध्यक्ष राजेश्वरी नेगी, अरविन्द नेगी, दलवीर राणा, मनीष मेवाल, दुर्गा करासी, यशपाल रावत, चौकी प्रभारी योगेन्द्र कुमार सहित महोत्सव समिति पदाधिकारी, सदस्य, जनप्रतिनिधि, स्थानीय व्यापारी , विभिन्न गांवों की महिलायें व ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!