उत्तराखंडक्राइमफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीय

रूद्रप्रयाग पुलिस ने 306 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

रूद्रप्रयाग पुलिस ने 306 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

इस वर्ष अब तक रुद्रप्रयाग पुलिस ने चरस व स्मैक की तस्करी करने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत 08 अभियोग किये गये हैं दर्ज

रूद्रप्रयाग। ड्रग्स फ्री देवभूमि-2025 मिशन को पूरा करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस नशा तस्करों की धर पकड़ में लगी हुई है। नशे का काला कारोबार कर युवा पीढी को नशे की चुंगल में धकेलने वालों के मंसूबों विफल करने हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने जनपद की एसओजी को टास्क दिया गया है।
नशे के खिलाफ लगातार कार्यवाही करते हुये पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स जनपद रुद्रप्रयाग के पर्यवेक्षण व एसओजी प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी के नेतृत्व में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा अगस्त्यमुनि क्षेत्रान्तर्गत एक अभियुक्त को 306 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरुद्ध थाना अगस्त्यमुनि पर एनडीपीएस अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

अभियुक्त का विवरण-
हरी बहादुर चन्द पुत्र श्री गणेश बहादुर चन्द (उम्र 39 वर्ष) निवासी ग्राम चौराड़ा, थाना नवमुले, जिला दईलेख, नेपाल राष्ट्र हाल निवास ग्राम कोन्था, थाना अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग।

वर्ष 2023 में अब तक रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से चरस व स्मैक की तस्करी करने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत 08 अभियोग पंजीकृत किये गये हैं। नशा तस्करी में लिप्त व्यक्तियों की धर पकड़ हेतु रुद्रप्रयाग पुलिस निरन्तर कार्य कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!