उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंराष्ट्रीय

अपने कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन न करने पर 05 पुलिस कार्मिकों को किया गया लाइन हाजिर, केदारनाथ यात्रा मार्ग पर कर्तव्यों का पालन नहीं कर रहे पुलिस जवान

रूद्रप्रयाग। अपने कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन न करने पर थाना अगस्त्यमुनि के 05 पुलिस कार्मिकों को पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग ने किया लाइन हाजिर किया। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर आए दिन लग रहे जाम से तीर्थ यात्री परेशान हो रहे हैं। जबकि शनिवार को स्वयं एसपी भी जाम का शिकार हो गई,ओर उन्होंने पुलिस कार्मिकों को लाइन हाजिर किया।

केदारनाथ धाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने को लेकर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे ने जनपद में नियुक्त सभी पुलिस कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा अवधि में जनपद में अत्यधिक संख्या में यात्री वाहनों का आवागमन हो रहा है, यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किये जाने हेतु प्रभावी यातायात व्यवस्था बनाये रखने के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा आज केदारनाथ से वापस आते समय पाया कि थाना अगस्त्यमुनि क्षेत्रान्तर्गत यातायात की स्थिति सही नहीं है व ड्यूटी पर नियुक्त कार्मिकों द्वारा अपने कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन न करते हुए लापरवाही बरती गयी है। अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने वाले 03 पुरुष पुलिस कार्मिकों व 02 महिला पुलिस कार्मिकों को पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग द्वारा तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। इनके अतिरिक्त 01 महिला पीआरडी जवान को पुलिस ड्यूटी से मुक्त करते हुए उनके विभाग को वापस किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!