उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीय

बाबा केदारनाथ के दर्शनों को पहुंचे उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश विपिन सांघी

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश जज जस्टिस विपिन सांघी ने रविवार को श्री केदारनाथ धाम पहुँच कर बाबा केदार के दर्शन एवं रूद्राभिषेक किया। उन्होंने भगवान केदारनाथ से विश्व में सुख समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना करते हुए बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। एक दिवसीय केदारनाथ भ्रमण पर पहुचें जस्टिस विपिन सांघी ने सपरिवार बाबा केदारनाथ का रूद्राभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना कर समस्त विश्व एवं जन कल्याण की कामना की। करीब 20 मिनट की पूजा अर्चना के बाद उन्होंने ईशानेश्वर मंदिर एवं भीम शिला के दर्शन किए। इसके पाश्चात्य उन्होंने शंकराचार्य समाधि के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करना सौभाग्य की बात है। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी केडीए योगेन्द्र सिंह, सीओ विमल रावत, कार्यकारी अधिकारी आरसी तिवारी, एसएचओ केदारनाथ मंजुल रावत, केदार सभा के राजकुमार तिवारी, संदीप उनियाल समेत अन्य तीर्थ पुरोहित, अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!