उत्तराखंडगांवदेशफटाफट ख़बरेंराष्ट्रीयरुद्रप्रयागशिक्षा

बाल विकास परियोजना ऊखीमठ ने गुप्तकाशी में बेटी बचाओ बेटी बढा़ओ अभियान के तहत 11 नवजात कन्याओं का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। बाल विकास परियोजना ऊखीमठ के अन्तर्गत सैक्टर गुप्तकाशी में बेटी बचाओ, बेटी बढा़ओ अभियान के तहत 11 नवजात कन्याओं का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया नवजात कन्याओं के जन्मोत्सव में ग्रामीणों, महिलाओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियो ने बढ़ – चढ़ कर भागीदारी की। नवजात कन्याओं के जन्मोत्सव में जानकारी देते हुए परियोजना अधिकारी ऊखीमठ देवेश्वरी कुवर ने बच्चियों की माताओं को उचित व संतुलित आहार की जानकारी देते हुये बताया कि धात्री मात्रा को पोषण हेतु अधिक कैलोरी युक्त खान पान को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की आवश्यकता होती है, साथ ही उन्होंने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों की आवश्यकता लिंगानुपात को समान रूप में लाने हेतु भारत सरकार की यह एक लाभप्रद योजना है परियोजना अधिकारी देवेश्वरी कुवर ने बताया कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं व नवजात कन्याओं के सर्वागीण विकास के लिए दर्जनों योजनाये संचालित की जा रही हैं तथा बाल विकास विभाग द्वारा केन्द्र व प्रदेश सरकारों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी व योजनाओं का लाभ समय – समय साथ नौनिहालों व गर्भवती महिलाओं को देने के भरपूर प्रयास किये जा रहे हैं। नवजात कन्याओं के जन्मोत्सव के अवसर पर तीन बालिकाओं का अन्नप्राशन भी किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी भीमचूला उपासना सेमवाल ने कविता पाठ के माध्यम में बेटियों के जन चेतना गीत सुनाये। इस अवसर पर जिला समन्यवक प्रवेंद्र , मन्दाकिनी पुजारी, कल्पेश्वरी देवी, लीलावती देवी, राजेश्वरी देवी, विनीता देवी, रंजना देवी, पुष्पा देवी, उर्मिला देवी, लक्ष्मी देवी, सुनीता देवी सहित गुप्तकाशी सैक्टर की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ती उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!