अंकित गैरोला बने जिला उद्योग व्यापार मंडल रूद्रप्रयाग के कार्यकारी अध्यक्ष

जिला उद्योग व्यापार मंडल रूद्रप्रयाग के कार्यकारी अध्यक्ष बने अंकित गैरोला
रूद्रप्रयाग। जिला उद्योग व्यापार मंडल ने सोनप्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अंकित गैरोला को जिला उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।
आपको बता दें कि अंकित गैरोला वर्तमान में सोनप्रयाग व्यापार मंडल अध्यक्ष हैं, ये सदैव व्यापारियों के मुद्दों को लेकर संघर्ष करते रहे हैं।
वहीं, उद्योग व्यापार मंडल में जिला व प्रदेश स्तर के कार्यों में हमेशा अपनी सहभागिता रखते हैं। इसके साथ ही अपने क्षेत्र के जन्म मुद्दों को भी निरंतर उठाते रहते हैं।
जिला उद्योग व्यापार मंडल रुद्रप्रयाग के जिलाध्यक्ष अंकुर खन्ना ने सोनप्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अंकित गैरोला को संगठन में उनके विशिष्ट सहयोग के लिए उन्हें महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान करते हुए अपने जिला महामंत्री चंद्र मोहन सेमवाल व जिला कोषाध्यक्ष राजेश नेगी की संस्तुति पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष पद पर का दायित्व देने की घोषणा करी है।
अंकित गैरोला के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अगस्त्यमुनि नवीन बिष्ट गुप्तकाशी मदन सिंह रावत, उखीमठ राजीव भट्ट, गौरीकुंड रामचंद्र गोस्वामी सहित जनपद के सभी व्यापार मंडलों व व्यापारियों ने खुशी जाहिर की है।
अंकित गैरोला ने कहा कि वह अपने पद की सदैव गरिमा बनाए रखेंगे एवं निरंतर व्यापारियों के साथ ही संगठन के प्रति निष्ठावान बने रहेंगे।



