उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर किया हवन पूजन, जिला अस्पताल में मरीजों को फल किए वितरित

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने जिला कार्यालय रूद्रप्रयाग में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर हवन कर उनके दीर्घायु होने की कामना की साथ ही मिष्ठान वितरण किया तथा जिला अस्पताल एवं शंकराचार्य अस्पताल कोटेश्वर में जाकर मरीजों को फल वितरण किया । युवा मोर्चा के द्वारा जिला अस्पताल में रक्तदान किया गया। इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष महाबीर पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आज विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं उनके नेतृत्व जी-20 बैठक की सफलता इस बात का प्रमाण है साथ ही उनके नेतृत्व जो भी निर्णय हुए है उनके निर्णयों को सारे विश्व के नेताओं ने तारीफ की। इस अवसर पर उन्होने कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा जिसमें सवचछता अभियान युवा मोर्चा के द्वारा रक्तदान करना छूटे हुये लोगो का आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य करना साथ ही पार्टी द्वारा किये जाने वाले करणीय कार्य भी करने हैं जिसमें कार्यकर्ताओ द्वारा बूथ पर प्रवास कर सगठन को मजबूत बनाने का कार्य करना है इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कपरवान पूर्व जिला अध्यक्ष वाचस्पति सेेमवाल जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यकरम संयोजक सुरेंद जोशी जिला उपाध्यक्ष अरूण चमोली कार्यक्रम सह संयोजक गम्भीर बिष्ट जिला कोषाध्यक्ष कुलबीर रावत जिला मंत्री ओमप्रकाश बहुगुणा जिला कार्यालय मंत्री सुनील नौटियाल भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रदीप राणा भाजयुमो जिला मंत्री अमित प्रदाली,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सविता भण्डारी महामंत्री शीला रावत सदीप कठैत पंकज कपरवान मण्डल अध्यक्ष पार्वती गोस्वामी सहित सभी मण्डल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!