उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

ऊखीमठ पुलिस की वरिष्ठ नागरिकों के साथ जागरूकता गोष्ठी आयोजित

थाना ऊखीमठ पुलिस के स्तर से वरिष्ठ नागरिकों के साथ की गयी गोष्ठी

रूद्रप्रयाग। ऊखीमठ थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में वरिष्ठ नागरिकों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशानुसार  आज रविवार को थाना प्रभारी ऊखीमठ सुरेश चन्द्र बलूनी द्वारा ऊखीमठ थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में वरिष्ठ नागरिकों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। उपस्थित लोगों को उनके विधिक अधिकारों से अवगत कराया गया और उनकी समस्याएं सुनी गई। इस गोष्ठी में वरिष्ठ नागरिकों के साथ ही अन्य महिला पुरुष भी सम्मिलित रहे। उपस्थित लोगों को बताया गया कि वरिष्ठ नागरिकों का ध्यान रखा जाना आवश्यक है, ये हमारी धरोहर हैं। गोष्ठी के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि उपस्थित लोगों में एकल निवास करने वाले वृद्ध नागरिकों की संख्या काफी कम है। इस दौरान उपस्थित लोगों को साइबर अपराध के दुष्प्रभावों, नशे के दुष्प्रभावों यातायात नियमों का पालन करने, उत्तराखण्ड पुलिस एप की उपयोगिता व बाहरी व्यक्तियों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन कराये जाने के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी। इस अवसर पर उपनिरीक्षक शिव प्रसाद सहित ग्रामीण व पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!