उत्तराखंडदेशफटाफट ख़बरेंरोजगार

बिग ब्रेकिंग : SBI में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

बिग ब्रेकिंग : SBI में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

एसबीआई पीओ भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। जिसके मुताबिक पीओ के 2000 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। एसबीआई पीओ भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 सितंबर 2023 से शुरू हो गए हैं। जबकि आवेदन की आखिरी तारीख 27 सितंबर है। ऐसे में जो अभ्यर्थी आवेदन करना चाहते हैं, उनको सलाह है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर दें। क्योंकि इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी का फॉर्म एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा। नोटिफिकेशन के मुताबिक भारतीय स्टेट बैंक प्रोबेशनरी ऑफिसर के लिए प्रीलिम्स एग्जाम नवंबर 2023 में आयोजित किया जाएगा। वहीं, मेंस एग्जाम दिसंबर या जनवरी महीने में आयोजित में होगा और रिजल्ट फरवरी के आखिरी तारीख जारी किया जाएगा।

भर्ती डिटेल्स
सामान्य वर्ग: 810 पद
ईडब्ल्यूएस: 205 पद
ओबीसी: 540 पद
अनुसूचित जाति: 305 पद
अनुसूचित जनजाति: 150 पद
कुल पद: 2000
आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपए रखा गया है। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है। फीस का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकेगा।
आयु सीमा
न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तक रखी गई है। आयु की गणना 1 अप्रैल 2023 को आधार मानकर की जाएगी। वहीं, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

चयन प्रक्रिया प्रक्रिय

अभ्यर्थियों का चयन प्रीलिम्स एग्जाम, मेंस एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!