उत्तराखंडगांवपर्यावरणपौड़ीफटाफट ख़बरें

बड़ी खबर : नरभक्षी गुलदार का हुआ अंत ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

बड़ी खबर : नरभक्षी गुलदार का हुआ अंत ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

पौड़ी। जनपद के खिर्सू ब्लॉक के ढिकाल गांव में बीती 5 सितंबर को नरभक्षी गुलदार ने पांच वर्षीय बालिका को अपनान निवाला बना दिया था। जिसके बाद से ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा था ग्रामीणों द्वारा नरभक्षी गुलदार को मारने के लिए लगातार वन विभाग व प्रशासन में दबाव बनाया जा रहा था। जिसके बाद वन विभाग द्वारा गुलदार को पकड़ने, ट्रेंकुलाइज करने व अंत मे उसे नष्ट करने की अनुमति ली। जिसके फल स्वरुप कल देर रात वन विभाग व शिकारी दल की संयुक्त टीम द्वारा गस्त कर गुलदार की खोज की जा रही थी इस दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने संयुक्त टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान शिकारी दल की टीम ने गुलदार को सूट कर दिया। इस दौरान मौके पर ही गुलदार मारा गया। डीएफओ गढ़वाल स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि गुलदार के ढेर हो जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। उन्होंने बताया कि गुलदार की उम्र 6 से 7 साल आंकी जा रही है और गुलदार के दो दांत भी टूटे हुए है जिससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि गुलदार जानवरों का शिकार करने में असमर्थ था इसलिए यह आसान शिकार पर हमला कर रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!