स्कूटी सवार दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में हुई मौत

स्कूटी सवार दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में हुई मौत
ब्यूरो। एक दुखद खबर श्रीनगर गढ़वाल से जहां एक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई है, 8 सितंबर बीते शुक्रवार को शाम 8:00 बजे 112 से थाने पर सूचना मिली कि बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर डैम साइड के समीप स्कूटी सवार दो लड़कों को काफी गंभीर चोट आई है, सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे, मौके पर वाहन संख्या uk07ca3098 वल्गर खड़ा था जिसकी पिछले साइट पर स्कूटी संख्या यूके 13A1801 दुर्घटना अवस्था में थी तथा वल्गर के पिछले टायर के नीचे पीछे की साइड से दो व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़े थे, जिनको काफी चोटें आई हुई थी, मौके से पुलिस टीम द्वारा 108 की सहायता से दोनों घायलों को उपचार हेतु बेस अस्पताल श्रीकोट लाया गया, उपचार के दौरान डॉक्टरों द्वारा दोनों घायल व्यक्तियों को मृत घोषित किया, बेस अस्पताल श्रीकोट में दोनों मृतकों के परिजन मौजूद है। मृतकों के संबंध में जानकारी मिलने पर पता चला कि दोनों सगे भाई हैं जो कि आज किसी आवश्यक कार्य से स्वयं के वाहन स्कूटी संख्या यूके 13A1801 से अपने निवास स्थान ग्राम गवनी चंद्रपुरी जनपद रुद्रप्रयाग से किसी आवश्यक कार्य से श्रीनगर आए थे। मृतक के नाम अमित कुमार पुत्र नत्थूलाल उम्र 23 वर्ष, ग्राम गवनी पोस्ट ऑफिस चंद्रापुरी थाना अगस्तमुनि रूद्रप्रयाग, सुमित पुत्र नत्थूलाल उम्र 21 वर्ष।



