उत्तराखंडधार्मिकफटाफट ख़बरेंराष्ट्रीयरुद्रप्रयाग

नागताल महोत्सव में निकली श्रीकृष्ण झांकी, महिला मंगल दलों ने दी भजन कीर्तन की प्रस्तुति

नागताल महोत्सव में निकली श्री कृष्ण झांकी, महिला मंगल दलों ने दी भजन कीर्तन की प्रस्तुति
रूद्रप्रयाग। विकासखंड उखीमठ के न्याय पंचायत क्षेत्र फाटा में नागताल मेला समिति के तत्वाधान में पौराणिक झील नागताल में सभी क्षेत्र वासियों के सहयोग से मेले का आयोजन किया गया। जिसमें नजदीकी गांव की महिलाओं के द्वारा भजन कीर्तन की प्रस्तुति दी गई।
नौज्युला मैखण्डा में स्थित पौराणिक झील नागताल में प्रथम बार मेले का भव्य आयोजन किया गया, मेले का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य त्रियुगीनारायण वार्ड श्रीमती बबिता सजवाण द्वार द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।
मेले में जामू गांव के नवयुवक एवं महिलाओं द्वारा पौराणिक वाद्य यंत्रों की थाप पर श्री कृष्ण की झांकी नागताल लाई गई, नागताल में पहले से मौजूद सभी श्रद्धालुओं द्वारा झांकी का भव्य स्वागत किया गया चारों ओर हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की के स्वरों से वातावरण भक्तिमय हो गया, उसके बाद झांकी झील के चारों ओर परिक्रमा कर एक स्थान पर विराजी जहां पर भक्तों द्वारा पूजा की गई। मेले में ग्रामीण महिलाओं द्वारा सुंदर भजन की प्रस्तुतियां दी गई, वहीं ग्राम मैखण्डा की महिलाएं मेले में अपने पौराणिक परिवेश में पहुंची जिनका सभी ने स्वागत किया। मेला समिति अध्यक्ष उमेन्द्र रमोला ने बताया कि प्रथम बार नागताल मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जामू रविग्राम धार गांव , खड़िया , मैखण्डा एवं बडासू गांव की महिला समूहों द्वारा सुंदर भजन की प्रस्तुति दी गई। उन्होंने बताया कि प्रथम बार मेले के आयोजन में अपार जन समर्थन प्राप्त हुआ, लोग दूर दराज से नागताल झील के दर्शनों को पहुंचे। मेले का संचालन नितिन जमलोकी द्वारा किया गया।
इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य जामू रविग्राम अनिता देवी, ग्राम प्रधान रविग्राम पिंकी देवी ग्राम प्रधान खड़िया पूनम देवी ग्राम प्रधान मैखण्डा चांदनी देवी, भाजपा जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सुमन जमलोकी, जसपाल राणा ,देवेंद्र राणा , चंदर सिंह , देवेंद्र सेमवाल , शैलेंद्र सजवान, चंडी प्रसाद, नागेंद्र राणा विक्रम राणा सहित विभिन्न गांव के महिला मंगल दल अध्यक्ष एवं सरपंच साथ ही बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!