ग्रामीणों ने की प्राथमिक विद्यालय त्रियुगीनारायण में शिक्षकों की तैनाती की मांग।

ग्रामीणों ने की प्राथमिक विद्यालय त्रियुगीनारायण में शिक्षकों की तैनाती की मांग।
फाटा। विकासखंड उखीमठ के सीमांत गाँव त्रियुगीनारायण में स्थित प्राथमिक विद्यालय बीते सात महीनों से शिक्षामित्र के भरोसे चल रहा है। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से विद्यालय में शीघ्र शिक्षकों की तैनाती की मांग की है।
आपको बता दें कि, त्रियुगीनारायण के ग्रामीण हमेशा से शिक्षा, स्वास्थ्य ओर सड़क की की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि शासन प्रशासन एवं नेताओं की हमेशा से गांव की समस्याओं से अनदेखी बनी हुई है।
वहीं गांव के समीप स्थित प्राथमिक विद्यालय में छात्र छात्रों की संख्या 32 है परन्तु बीते सात महीनों से विद्यालय एक शिक्षामित्र के भरोसे चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में छात्र संख्या में 32 है परन्तु शिक्षक एक जबकि 10 से अधिक विद्यार्थियों पर दो शिक्षकों की तैनाती होनी चाहिए थी। लेकिन आज तक शिक्षक की तैनाती नही हो पाई। कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन हमेशा अनदेखी ही बनी हुई है। प्राथमिक विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष सर्वेशानंद भट्ट ने बताया कि पिछले सात महीनों से विद्यालय में एक शिक्षक तैनात है और छात्र संख्या 32 है, उन्होंने कहा कि शिक्षक न होने का असर बच्चों की शिक्षा पर पड़ रहा है। कई बार उच्च अधिकारियों को लिखित एवं मौखिक रूप से बताया गया लेकिन आज तक शिक्षक की तैनाती नही हो पाई ।
ग्रामीण अपने पाल्यों को अन्यत्र ले जाने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र प्रसाद सेमवाल ने बताया कि विद्यालय पिछले सात महीनों से एक शिक्षक के भरोसे चल रहा है। जिसका असर उनके पाल्यों पर पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से विद्यालय में शीघ्र शिक्षक की तैनाती की मांग की है।



