उत्तराखंडखास खबरेंटिहरीपर्यावरणफटाफट ख़बरेंराष्ट्रीयलाइफस्टाइल

ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बगरधार में पहाड़ी से भारी मलबा आने से पिछले 15 घंटों से बंद.

ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-94) पर बगरधार में सड़क पर भारी मलबा आने के कारण पिछले 15 घंटों से बंद है

टिहरी। क्षेत्र में कई दिनों से हो रही लगातार भीषण बारिश के कारण, आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 94) पर आगराखाल के समीप सिलबण के पास,पहाड़ी से भारी मलवा सड़क पर आ जाने से बाधित हो गया है,

बताते चलें कि पिछले 12 से 15 अगस्त के बीच यहीं पर सड़क 77 घंटों तक बाधित रही,

सोमवार रात को फिर से यहीं पर भारी मलबा आने के कारण सड़क अवरुद्ध हो गयी है, सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन व पुलिस मौके पर पहुंची तथा सड़क का कार्य कर रही कार्यदाई संस्था एमजीसीपीएल को सड़क पर से मलबा हटाने के निर्देश दिए।

एमजीसीपीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर एनके यादव के दिशा निर्देशन में दोनों छोर से मलवा हटाने में दो पोकलैंड मशीनें लगी हैं, निरंतर हो रही बारिश व कोहरे के बीच पहाड़ी से पत्थर गिरते जा रहे हैं, जिसके कारण मलबा हटाने में भारी दिक्कतें आ रही हैं।
15 घंटों के बाद भी रोड पर से मलबा नहीं हटाया जा सका है। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आवश्यक कार्यों से जाने वालों को देहरादून-मसूरी-चंबा से होकर भारी दूरी तय करनी पड़ रही है।
एमजीसीपीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर एनके यादव ने बताया कि यदि बारिश खलल नहीं डालती है तो आज देर शाम तक रोड खुलने की संभावना है।
हरिद्वार- देहरादून से लेकर जनपद टिहरी, उत्तरकाशी तक की लाइफ लाइन मानी जाने वाली इस रोड के बाधित होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ट्रकों व अन्य वाहनों के खड़े रहने से जहां दूध, सब्जी व राशन की आपूर्ति ठप हो गई है, वहीं स्कूल व कार्यालयों में जाने वाले शिक्षक-कर्मचारियों को भी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।
लोग इसी इंतजार में है कि कब सड़क पर से मलबा हटे और वे अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!