उत्तराखंडखास खबरेंगांवटिहरीफटाफट ख़बरेंराष्ट्रीय

बड़ी खबर : ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग तीन दिन बाद यातायात के लिए हुआ सुचारू, स्थानीय लोगों व तीर्थयात्रियों ने ली राहत की सांस।

ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग तीन दिन बाद यातायात के लिए हुआ सुचारू, स्थानीय लोगों व तीर्थयात्रियों ने ली राहत की सांस।

टिहरी। पहाड़ों में हो रही भीषण मूसलाधार बारिश से आगराखाल व बगरधार के बीच सिलबण में पहाड़ी से भारी मलबा गिरने के कारण सड़क यातायात के लिए बाधित हो गई थी,जिसके कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था।

स्थानीय प्रशासन, पुलिस व एमजीसीपीएल कंपनी निरंतर मुस्तैदी के साथ बारिश के बावजूद भी मलबा हटाने में लगी रही। कार्य के दौरान कंपनी द्वारा तीन पोकलैंड एक लोडर सहित चार मशीनें मलबा हटाने में लगाई गई।

तीन दिनों की भारी मशक्कत के बाद ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 94 यातायात के लिए खोल दिया गया है।

हरिद्वार देहरादून से लेकर कर जनपद उत्तरकाशी तक की लाइफ लाइन मानी जाने वाली इस रोड के बाधित होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा
रोड बाधित रहने से समूचे क्षेत्र में खाद्यान्न, सब्जी, दूध आदि न पहुंचने से आम नागरिकों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, इस दौरान लोग घरों में कैद होकर रह गए, सरकारी कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं जा सके, कुल मिलाकर आम जनमानुष, प्रकृति के सामने बी बेबस दिखाई दिया,
रोड के बाधित रहने से लग रहा था कि जैसे सब कुछ ठहर सा गया है,
रोड खोलने पर आम जनमानस ने राहत की सांस ली है।
रोड बाधित होने के कारण,इस दौरान राजस्थान के यात्री भी पैदल सड़क पर चलते दिखाई दिए, मगर रोड खुलने से उन्होंने भी राहत की सांस ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!