मेरी माटी मेरा देश अभियान कार्यक्रम का जनपद के विकास खंड अगस्त्यमुनि एवं ऊखीमठ की विभिन्न ग्राम पंचायतों में किया गया आयोजित

मेरी माटी मेरा देश अभियान कार्यक्रम को आज जनपद के विकास खंड अगस्त्यमुनि एवं ऊखीमठ की विभिन्न ग्राम पंचायतों में किया गया आयोजित
रुद्रप्रयाग। मेरी माटी मेरा देश अभियान कार्यक्रम को आज जनपद के विकास खंड अगस्त्यमुनि एवं ऊखीमठ की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें ग्रामीणों द्बारा बढ़-चढकर भागीदारी की गई तथा देश की रक्षा की लिए शहीद हुए वीर बलिदानियों को याद करते हुए उन्हें शत-शत नमन किया गया।
‘‘मेरी माटी मेरा देश‘‘ अभियान कार्यक्रम के तहत खंड विकास अधिकारी सूर्यप्रकाश शाह ने अवगत कराया है कि विकासखंड ऊखीमठ की विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें रासी, जामू, सांकरी, कणझेठी आदि में कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा शहीदों के सम्मान में ‘‘शिला फलकम‘‘ स्थापित किया गया ।
खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि प्रवीण भट्ट ने अवगत कराया है कि विकास खंड अगस्त्यमुनि की विभिन्न गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें ग्राम पंचायत धारकोट बरसूडी, बणगांव,पाबो तथा देश रक्षा मे शहीद हुए ग्राम पंचायत पाटा के बीर शहीद सैनिक राजेन्द्र सिंह बिष्ट, ग्राम कमेडा नेरडा के विजय सिंह राणा, ग्राम पण्डिपालिका के गब्बर सिंह तथा ग्राम बज्यूण के शहीद सैनिक वक्त्तावर सिंह नेगी के सम्मान में (शिला फलकम) स्थापित किये गये तथा शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया तथा बलिदानियों की स्मृति में पौधरोपण कर पंचप्रण की शपथ दिलाई एवं ध्वजारोहण राष्ट्रगान के तथा ग्रामीणों द्वारा सेल्फी ली गई । इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा वसुधा वंदन एवं वीरों का वंदन पूर्ण आदर के साथ करते हुए कार्यक्रम आयोजित किये गये।
इस अवसर पर विभिन्न ग्रामों में आयोजित कार्यक्रमों में ग्राम प्रधान, वरिष्ठजन, ग्रामवासी व शहीद सैनिकों के परिजन मौजूद रहे।



