
खबर करोड़पति : नन्दानगर (घाट) के सुरजीत नेगी बने ड्रीम11 में करोड़पति….
जनपद चमोली के घाट क्षेत्र के सुरजीत नेगी ने ड्रीम 11 में डेढ़ करोड़ की राशि जीती। स्थानीय लोगों के साथ ही जिले के नागरिकों ने दी बधाई ।
रविवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे टी-20 मैच में नन्दानगर के चरी गांव के पूर्व सैनिक सुरजीत नेगी ने भी 1.5 (डेढ़ करोड़) रुपये जीते हैं। सुरजीत नेगी इससे पहले भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और वर्तमान में राजकीय नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर में सुरक्षाकर्मी के पद कार्यरत्त हैं।
स्थानीय लोगों ने उन्हें ड्रीम-11 में करोड़पति बनने पर बधाई दी। वहीं नंदानगर के लोगों में खुशी का माहौल है।



