सीएम धामी का गौरीकुंड दौरा रद्द, सचिव, गढ़वाल आयुक्त और केदारनाथ विधायक पहुंचे प्राभावित क्षेत्र.….

सीएम धामी का गौरीकुंड दौरा रद्द, सचिव, गढ़वाल आयुक्त और केदारनाथ विधायक पहुंचे प्राभावित क्षेत्र
ब्यूरो। गौरीकुंड भूस्खलन और आपदा प्रभावित क्षेत्र में ताजा हालातों और बचाव कार्यों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गौरीकुंड दौरा रद्द हो गया है। वही कुछ समय पहले हेलीकॉप्टर से शेरसी स्थित हिमालयन हेली हेलीपैड पर उत्तराखंड सचिव आपदा प्रबंधन डॉ रंजीत कुमार सिन्हा, गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय व केदारनाथ विधायक श्रीमती शैला रानी रावत पहुंचे, वहा से गौरीकुंड के लिए रवाना हुए। रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड में भूस्खलन में लापता हुए 20 लोगों में 3 शव बरामद किए गए, 17 लोगों की खोजबीन के लिए रेस्क्यू सुबह 5:30 बजे से शुरू हो गया है। एनडीआरएफ एसडीआरएफ डीडीआरएफ , पुलिस, आइटीबीपी सहित अन्य संस्थाओं के जवान खोजबीन में जुटे हुए हैं। 
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि कल देर शांय बारिश और अंधेरा हो जाने के कारण रेस्क्यू अभियान रोक दिया गया था, जिसे सुबह 5:30 बजे से शुरू किया गया। भूस्खलन में लापता 17 लोगों की खोजबीन के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी एसडीआरएफ सहित टीमों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
गौरीकुंड भूस्खलन का स्थलीय जायजा लेने के लिए आज सीएम धामी गौरीकुंड का दौरा करने जा रहे थे। लेकिन खराब मौसम के चलते यह दौरा रद्द कर दिया गया है।




