उत्तराखंडखास खबरेंधार्मिकफटाफट ख़बरें

केदारनाथ धाम में ग्लास हाउस का हुआ विधिवत शुभारंभ, सीसीटीवी कैमरों से सुसज्जित

केदारनाथ धाम में ग्लास हाउस का हुआ विधिवत शुभारंभ, सीसीटीवी कैमरा से सुसज्जित

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में आने वाले चढ़ावे वह दान की गिनती के लिए शीशे के पारदर्शी कांच के कक्ष का शुभारंभ हो गया है। जिसे श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी ) द्वारा बनाया गया है। ग्लास हाउस में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से दान चढ़ावे की धनराशि वह बहुमूल्य सामग्री पर निगरानी रखी जाएगी।

केदारनाथ धाम में चढ़ावे व दान के लिए ग्लास हाउस तैयार है, बीते दिन बाबा केदारनाथ की विशेष पूजा अर्चना के बाद शीशे से निर्मित पारदर्शी गणना कक्ष का शुभारंभ किया गया। बीकेटीसी के कार्यधिकारी रमेश चंद्र तिवारी व श्रीकेदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने पूजा-अर्चना में शामिल होकर गणना कक्ष का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वेदपाठी यशोधर मैठाणी, बिपिन जमलोकी, पुजारी शिवलिंग, लोकेंद्र रूवाड़ी, अरविंद शुक्ला सहित तीर्थपुरोहित मौजूद रहे।

मंदिर की कार्यप्रणाली में आएगी पारदर्शिता

बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय द्वारा लगातार समिति की कार्यप्रणाली में वित्तीय पारदर्शिता लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मंदिर में चढ़ने वाले दान चढ़ावे में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उनके द्वारा एक दानीदाता के माध्यम से इस ग्लास हाउस का निर्माण कराया गया। जिसके बाद ग्लास हाउस बनकर तैयार है। जिसका विधिवत शुभारंभ कर दिया गया, बता दें कि केदारनाथ धाम में चढ़ावे और दान की गिनती के लिए ग्लासकक्ष को बनाया गया है। जरूरत को ध्यान में रखते हुए बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा ग्लासरूम बनाया गया है। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति का मानना है कि इससे वित्तीय पारदर्शिता आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!