उत्तराखंडक्राइमफटाफट ख़बरें

500 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को एसओजी की टीम ने किया गिरफ्तार

500 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को रुद्रप्रयाग पुलिस की एस0ओ0जी0 ने किया गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग। जनपद पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” को सफल बनाने हेतु जनपद पुलिस के स्तर से निरन्तर जन-जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं आम जनमानस को जागरुक करने के साथ ही उनसे नशे का कारोबार करने वालों की सूचना दिये जाने की अपील भी की जा रही है। साथ ही नशे का कारोबार करने वालों पर पुलिस के स्तर से पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में व पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस की एसओजी द्वारा एक व्यक्ति को 500 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना अगस्त्यमुनि पर एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

अभियुक्त का विवरण :-
गोपाल सिंह जगवांण पुत्र श्री उमेद सिंह जगवाण, निवासी ग्राम सांदर, तिलवाड़ा, जिला रुद्रप्रयाग।
पुलिस टीम का विवरण
1. निरीक्षक श्री मनोज नेगी, प्रभारी एस0ओ0जी0, रुद्रप्रयाग
2. उपनिरीक्षक संयोगिता रावत, चौकी प्रभारी तिलवाड़ा
3 आरक्षी रविन्द्र सिंह, एस0ओ0जी0 रुद्रप्रयाग
जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की आमजनमानस से अपील है कि नशे के विरुद्ध मुहिम में हमारा सहयोग प्रदान करें, आपके आस-पास नशे का कारोबार करने वालों की सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन पर दें, पुलिस के स्तर से आपका नाम गुप्त रखा जायेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!