उत्तराखंडखास खबरेंफटाफट ख़बरें

बड़ी खबर : गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी से गिरा मलबा, तीन वाहन दबे, 4 की मौत 6 घायल

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी से गिरा मलबा, तीन वाहन दबे, 4 की मौत 6 घायल।
उत्तरकाशी। जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश से कल देर रात गंगोत्री नेशनल हाइवे गंगनानी के पास पहाड़ी से मलबा आने के कारण तीन वाहन मलबे की चपेट में आ गए। तीनों वाहन में कुल 31 लोग सवार थे, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई औऱ 6 लोग घायल हुए। वाहन में सवार अन्य सभी लोग सुरक्षित है।
घटना स्थल पर तीन लोगों के शव बरामद कर लिए गए है जबकि एक शव वाहन में फसा है। जबकि पहाड़ी से रुक रुककर मलबा औऱ बोल्डर आ रहें है और तेज बारिश हो रही है। जिस कारण रेस्क्यू अभियान में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सात घायलों में से पांच साधारण घायल हुए है, जबकि दो लोग गम्भीर रूप से घायल है जिन्हें पीएचसी भटवाड़ी में प्राथमिक उपचार देकर जिला चिकित्सालय लाया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने एम्बुलेंस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, राजस्व टीम को घटना स्थल के लिए रवाना करने के निर्देश जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को दिए। जिलाधिकारी ने घटना स्थल पर तेजी के साथ राहत एवं बचाव कार्य करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी स्वंय भी घटना स्थल पर मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!