उत्तराखंडखास खबरेंफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से बाईक सवार की हुई मौत, एक घायल

केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से बाईक सवार की हुई मौत, एक घायल

फाटा। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात तेज बारिश में फाटा से चार किमी पहले कोरखी के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक बाइक सवार पत्थर की चपेट में आ गया, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, दूसरा व्यक्ति घायल हो गया।

मौसम विभाग के पहाड़ों के लिए जारी रेड अलर्ट में सोमवार का दिन केदारघाटी के लिए दुःखद भरा रहा जहां बीती रात तेज़ बरसात में 9 बजे के करीब फाटा से गुप्तकाशी की ओर कोरखी के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने से बाइक UP16CY0976 पत्थर की चपेट में आ गई। बाइक में दो लोग सवार थे, जिसमें बलबीर शर्मा पुत्र रामधारी चंद्र शर्मा उम्र 42 वर्ष मोहल्ला टिगरी, थाना विसरा, गौतमबुद्ध नगर ,यूपी की मौके पर मौत हो गई। वहीं महावीर शर्मा पुत्र रामधारी चंद्र शर्मा उम्र 34 वर्ष उपरोक्त गौतमबुद्ध नगर यूपी घायल हो गया।
बाइक सवार केदारनाथ धाम दर्शनों के लिए जा रहे थे।
घटना की सूचना मिलते ही फाटा पुलिस व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।
बरसात तेज होने व पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने से रेस्क्यू में काफी दिक्कतें आ रही थी। घायल व्यक्ति को स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल व्यक्ति को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया।
चौकी प्रभारी फाटा विजय शैलानी ने बताया कि बीती रात 9 बजे करीब यह घटना हुई घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। तथा मलबे में दबे मृत व्यक्ति को मलबे से निकालकर शव वाहन द्वारा जिला चिकित्सालय पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। साथ ही रात्रि में ही राजमार्ग से मलबा ओर बाइक को हटा दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!