उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

निम का माउन्टेन टैरेन बाइकिंग अभियान दल पहुंचा रुद्रप्रयाग, एसपी ने किया स्वागत, अगले पड़ाव के लिए रवाना

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) का माउन्टेन टैरेन बाइकिंग अभियान दल पहुंचा रुद्रप्रयाग, पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने स्वागत कर अगले पड़ाव के लिए किया रवाना

रुद्रप्रयाग। भारत सरकार द्वारा शुरू की गई “वाइब्रेंट विलेज स्कीम” के तहत सीमा के साथ जुड़े हुए गांवों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से एवं लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से जागरुक करने के उद्देश्य से नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) उत्तरकाशी का एक दल वर्तमान समय में माउन्टेन टैरेन बाइकिंग अभियान पर रवाना है।
26 जून से प्रारम्भ हुये इस अभियान का दल आज प्रातःकाल रुद्रप्रयाग पहुंचा। पुलिस कार्यालय रूद्रप्रयाग में पुलिस अधीक्षक डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे ने इस दल का स्वागत किया गया। दल के सभी सदस्यो से परिचय प्राप्त करने के उपरान्त इनके इस अभियान की विस्तृत जानकारी ली गयी। इस दल का नेतृत्व कर रहे मेजर देवल वाजपेयी, (उप प्रधानाचार्य निम) द्वारा जानकारी दी गयी कि वाइब्रेंट विलेज स्कीम के तहत उनका अभियान प्रारम्भ हुआ है, सीमावर्ती गांवों में रहने वाले लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार, स्थानीय स्तर पर रोजगार और पर्यटन को बढ़ाने और स्वस्थ भारत अभियान के तहत युवा वर्गों में साहसिक क्रियाकलापों के साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ाने और युवाओं के बीच साहसिक क्रियाकलापों के उचित लोकाचार को बढ़ावा देना है। साथ ही लोगों को नशें के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक किया जा रहा है। यह अभियान दिनांक 26 जून 2023 को जदांग घाटी से प्रारम्भ होकर हर्षिल, उत्तरकाशी, लम्बगांव, श्रीनगर और आज यहाॅ रुद्रप्रयाग पहुंचे हैं। यह अभियान उत्तराखण्ड राज्य के 11 जिलों से गुजरते हुए जाएगा, जिसमें पूरी टीम द्वारा लगभग 1062 किलोमीटर की साइक्लिंग की जायेगी। इस अभियान के दौरान 01 जुलाई को गढ़वाल विश्वद्यालय श्रीनगर के छात्रों व विश्वविद्यालय प्रबन्धन के साथ चर्चा की गयी व आगामी 5 जुलाई को कुमायूं विश्वविद्यालय के छात्र व प्रबन्धन के साथ भी चर्चा की जायेगी। यह अभियान 17 जुलाई तक चलेगा।

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छी पहल है, यह नशा के प्रति लोगों को जागरुक करने में सहायक सिद्ध होगा, साथ ही हमारे सीमावर्ती गांवों के लोगों के लिए भी समाज की मुख्य धारा से प्रभावी रूप से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगा। उनके द्वारा इस अभियान के सम्पूर्ण दल को शुभकामनायें दी गयीं।
जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार की ओर से इस अभियान दल को पुलिस कार्यालय से फ्लैग ऑफ करते हुए इनके अगले पड़ाव आदि बद्री (चमोली) के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री प्रबोध कुमार घिल्डियाल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग श्री जयपाल सिंह नेगी, वाचक श्री सुबोध कुमार ममगाईं, आशुलिपिक श्री नरेन्द्र सिंह सहित अन्य पुलिस कार्मिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!