उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

केदारनाथ धाम हेली टिकट बुकिंग ,जाने कब से होगी…..

देहरादून। केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी का पोर्टल 3 जुलाई से खुलेगा जिसमें 8 से 31 जुलाई की यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग की जाएगी मानसून सीजन के चलते कई कंपनियों ने केदारनाथ धाम में अपना संचालन बंद कर दिया है। वर्तमान में गुप्तकाशी सेक्टर से आर्यन और शेरसी सेक्टर से हिमालयन एविएशन की सेवाएं संचालित है।
वहीं फाटा सेक्टर से सभी हेली कंपनियों ने मानसून सत्र में अपनी सेवाएं बंद की हुई हैं।
बात दें कि, इस बार केदारनाथ धाम के लिए 25 अप्रैल हेली से सेवाएं शुरू की गई थी। हेली सेवाओं का संचालन तीन सेक्टर गुप्तकाशी, फाटा एव सिरसी हेलीपैड किया गया था। कपाट खुलने से 30 जून तक हेलीकॉप्टर से 61967 यात्री केदारनाथ धाम पहुंचे ।
हेली सेवाओं ने 10956 सटल की।
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ( यूकाड़ा) की और से हेली बुकिंग के लिए चरणबद्ध स्लॉट खोले गए। 7 जुलाई तक हेली टिकटों की बुकिंग फुल है। आईआरसीटीसी ने 3 जुलाई से बुकिंग पोर्टल खोलने की जानकारी दी है। जिसमें 8 से 31 जुलाई तक की यात्रा के लिए बुकिंग की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!