उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी का हुआ निधन , कांग्रेस में शोक की लहर

पूर्व विधायक कुंवर सिंह के निधन पर कांग्रेस में शोक की लहर
गांधीवादी राजनीति के लिए जाने जाते थे पूर्व विधायक नेगी
सरल स्वभाव व मृदुभाषी होने के कारण जनता के बीच खासे लोकप्रिय थे पूर्व विधायक
रुद्रप्रयाग। बद्री-केदार विधानसभा के पूर्व विधायक एवं गढ़वाल के प्रभावशाली नेताओं में शुमार कुंवर सिंह नेगी के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस जनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने बताया कि पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी कांग्रेस के मजबूत नेताओं में शुमार थे और अपने सरल स्वभाव के लिए कांग्रेस व जनता के बीच लोकप्रिय थे। उनके सभी दलों के लोगों के साथ मधुर संबंध थे, जिस कारण वे सभी के बीच एक अलग से पहचान रखते थे। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में गढ़वाल क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को जीवित रखने के लिए संघर्ष किया और कांग्रेस के लिए गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा तथा पार्टी को जनता के बीच निरंतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुंवर सजवाण, वरिष्ठ नेता प्रदीप बगवाड़ी, सीसीसी सदस्य वीरेंद्र बुटोला, ब्लाॅक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री आनन्द सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र बिष्ट, कुलदीप कंडारी, विनोद राणा, गणेश तिवारी, जिला महामंत्री विजयपाल जगवाण, दीपक भंडारी, प्रमुख विजया देवी, पूर्व प्रमुख संत लाल शाह, राय सिंह बिष्ट, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चोपता संपंन नेगी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश गुसाईं, ब्लॉक अध्यक्ष रुद्रप्रयाग महावीर चैधरी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऊखीमठ राकेश नेगी, जखोली सुरेंद्र प्रसाद सकलानी, योगम्बर नेगी, जय ओम प्रकाश, प्रीतम सिंह नेगी, गुरिल्ला संगठन जिलाध्यक्ष बसन्ती रावत, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश नेगी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रीता पुष्वाण, नगर अध्यक्ष प्रदीप धर्मवाण, न्याय पंचायत अध्यक्ष अवतार राणा, नरेन्द्र पंवार, नवदीप नेगी, रवीन्द्र रावत, कुब्जा धर्मवाण, सुरेन्द्र पुष्वाण, महावीर नेगी के अलावा अनेक कांग्रेस जनों ने शोक व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!