उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

बद्रीनाथ हाईवे पर पहाड़ी दकरने से दो वाहन आये चपेट में,

बद्रीनाथ हाईवे पर पहाड़ी दकरने से दो वाहन आये चपेट में
एक कार और ट्रक चटटान की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त
लगातार हो रही बारिश से बढ़ने लगी भूस्खलन की घटनाएं

रुद्रप्रयाग। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश का असर अब साफ देखा जा सकता है। लगातार हो रही बारिश के कारण जगह-जगह केदारनाथ और बद्रीनाथ हाईवे पर पहाड़ियां दकरनी शुरू हो गई हैं। आज सुबह रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय के निकट बद्रीनाथ हाईवे पर पहाड़ी दरक गई और पहाड़ी से गिरे बोल्डरों की चपेट में दो वाहन आकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। गनिमत यह रही कि चटटान टूटते समय कोई भी वाहनों के अंदर मौजूद नहीं था।

बता दें, आज सुबह बारिश से चटटान टूटने के कारण बद्रीनाथ हाईवे पर लंबा जाम भी लग गया। राजमार्ग से मलबा हटाने का कार्य जारी है।

मौसम में हल्की बारिश लगातार जारी है, ऐसे में दिक्कतें बढ़ सकती हैं। चार धाम की यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को संभलकर आवाजाही करनी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!