कुंड-चोपता मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ यात्रियों का वाहन, दो गंभीर घायल

कुंड चोपता मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ यात्रियों का वाहन, दो गंभीर घायल
उखीमठ। बद्रीनाथ से केदारनाथ जा रही मैक्स वाहन कुंड चोपता मोटर मार्ग पर पोथीबासा मक्कू बैंड के समीप ब्रेक फेल होने से लगभग 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। मैक्स में सवार 12 तीर्थयात्रियों में 2 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। जबकि 10 तीर्थ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। गंभीर 2 तीर्थयात्रियों को जिला चिकित्सालय भेजा गया। शेष 10 तीर्थयात्री प्राथमिक उपचार के बाद गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजीव चौहान ने बताया कि बद्रीनाथ से सोनप्रयाग जा रही मैक्स के पोथीबासा मक्कू बैंड के मध्य ब्रेक फेल होने से 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। उन्होंने बताया कि मैक्स में उड़ीसा के 8, आगरा के 1, महाराष्ट्र के 3 तीर्थ यात्री सवार थे।
वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचे। तथा ग्रामीणों के सहयोग सभी घायल तीर्थ यात्रियों का रेस्क्यू कर 108 व निजी वाहनों की मदद से स्वास्थ्य केंद्र उखीमठ लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो तीर्थ यात्रियों को गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर किया। तथा शेष दस यात्री प्राथमिक उपचार के बाद गंतव्य लिए रवाना हो गए।



