उत्तराखंडखास खबरेंफटाफट ख़बरें

आखिर केदारनाथ यात्रा का मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग क्यो हुआ बंद, जानें

सोनप्रयाग के व्यापारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर किए प्रतिष्ठान बंद

रुद्रप्रयाग/ केदारघाटी।  केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग में रविवार को व्यपारियों ने अपनी विभिन्न मांगों के न पूर्ण होने को लेकर अपने प्रतिष्ठान बंद किए।

श्रीकेदारनाथ धाम यात्रा के मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग में  रविवार को सुबह से ही व्यपारियों ने यात्रा में हो रही अव्यवस्थाओं में सुधार एवं व्यपारियों की मांगें पूर्ण न होने को लेकर अपने प्रतिष्ठान बंद किए। व्यपारियों ने बताया कि पूर्व में हुई बैठक में  जिला प्रशासन को लिखित ओर मौखिक रूप में सोनप्रयाग बाजार में यात्रा में आ रही परेशानियों को लेकर अवगत किया गया था, लेकिन जिला प्रशासन द्वारा व्यपारियों की एक भी मांग को पूर्ण नही किया गया। मांग नहीं माने जाने को लेकर ,मजबूरन व्यपारियों को अपने प्रतिष्ठान बंद कर अपना विरोध दर्ज करना पड़ रहा है।

व्यपार मंडल अध्यक्ष सोनप्रयाग अंकित गैरोला ने बताया कि पूर्व में यात्रा काल के दौरान आ रही समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन को अवगत किया गया था लेकिन आज तक उनकी मांगों को नही सुना गया , बाजार के बीचों बीच पुलिस द्वारा बैरियर लगाया गया है, जिस से यात्री बाजार में चाय पानी भी नही पी पा रहा है। पुलिस द्वारा यात्रियों को सोनप्रयाग में रुकने नहीं दिया जा रहा जिस से उनके होटल खाली पड़े हैं उनके द्वारा लगातार व्यवस्थाओं को सुधारने की मांग की गई परन्तु प्रशासन हमेशा अनसुना कर रहा है। आज रविवार को सभी व्यपारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर विरोध प्रकट किया है। व्यपारियों ने कहा कि जब तक उनकी समस्याओं का निदान नही होगा उनके प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
इस दौरान रामचंद्र सेमवाल, रजनीश गैरोला, देवेंद्र सेमवाल,अनिल भट्ट, सहित समस्त व्यपारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!