पंचमुखी चलविग्रह उत्सव डोली पहुंची दूसरे रात्रि पड़ाव फाटा

पंचमुखी चलविग्रह उत्सव डोली पहुंची दूसरे रात्रि पड़ाव फाटा
फाटा। भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चलविग्रह उत्सव डोली आज अपने दूसरे रात्रि पड़ाव फाटा में पहुंची।
बात दें कि शुक्रवार को प्रातः बाबा केदारनाथ की उत्सव डोली ओंकारेश्वर मन्दिर उखीमठ से पूजा अर्चना के बाद आर्मी के बैंड धुनों के साथ हज़ारों भक्तों की मौजूदगी में पैदल अपने प्रथम रात्रि पड़ाव गुप्तकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची।
शनिवार को प्रातः पूजा अर्चना के बाद बाबा की डोली आर्मी की बैंड धुनों के साथ विभिन्न पड़ावों नाला, नारायणकोटि, जुरानी, ब्यूग ,मैखण्डा होते हुए अपने दूसरे रात्रि पड़ाव फाटा पहुंची। जहां हज़ारों की संख्या भक्तों ने बाबा की डोली का स्वागत किया। बाबा के जयघोषों से वातावरण भक्तिमय बना गया। वहीं श्रीकेदारधाम होटल एसोसिएशन केदारघाटी एवं मुख्य सेवक भण्डारा समिति द्वारा भक्तों के लिए खाने हेतु भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं डोली के साथ पुजारी शिवलिंग, डोली प्रभारी प्रदीप सेमवाल, राजकुमार तिवारी, विष्णुकांत कुर्मांचली सहित भक्त मौजूद रहे।



