उत्तराखंडधार्मिकफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम के रक्षक भुकुण्ड भैरव नाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ग्राम रुद्रपुर में श्री राम कथा का हुआ शुभारंभ

श्री केदारनाथ धाम के रक्षक भुकुण्ड भैरव नाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ग्राम रुद्रपुर में श्री राम कथा का हुआ शुभारंभ।

गुप्तकाशी/केदारघाटी।  जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखंड उखीमठ में ग्राम रुद्रपुर में पंच पण्डा रुद्रपुर द्वारा चार अप्रैल मंगलवार  से भगवान भुकुण्ड भैरव सकलीकरण यज्ञ एवं श्रीराम कथा का शुभारंभ किया गया ।  यह आयोजन दिनांक चार अप्रैल से दस अप्रैल तक होगा। जिसमें कथावाचक / व्यास पूज्य गोपालमणि जी द्वारा श्री राम के जीवन पर विस्तार रूप से भक्तों को बताया गया। साथ ही कथा का शुभारंभ करते हुए सभी भक्त जनों से जीवन को सफल बनाने के लिए उनके आदर्शों का अनुसरण करने का आह्वान किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त कथा श्रवण करने पहुंचे। वहीं पंच पण्डा समाज द्वारा भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पुण्य का लाभ अर्जित करने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान मंजू देवी पंच पण्डा समिति अध्यक्ष अमित शुक्ला, पंकज शुक्ला, दीपनारायण शुक्ला, प्रदीप शुक्ला, राहुल शुक्ला नवीन शुक्ला अमित कपरवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी व भक्त मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!