उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागसुरक्षा

रुद्रप्रयाग पुलिस ने सुरंग निमार्ण का कार्य कर रहे मजदूरों को सुरक्षा के साथ कार्य करने के दिए निर्देश

पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग ने सुरंग का कार्य कर रहे मजदूरों का सत्यापन कराये जाने हेतु सम्बन्धित कार्यदायी संस्था को दिये गये निर्देश

रुद्रप्रयाग। जनपद पुलिस ने सुरंग निर्माण का कार्य कर रहे मजदूरों को सुरक्षा के साथ कार्य करने एवं सभी मजदूरों का सत्यापन कराये जाने हेतु सम्बन्धित कार्यदायी संस्था को  निर्देश दिए।

शुक्रवार को पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा वर्तमान समय में कोटेश्वर व कलक्ट्रेट को जाने वाले तिराहे से कुछ पहले सुरंग निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था को सुरंग निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों का सत्यापन नजदीकी पुलिस थाने में कराये जाने के निर्देश दिये गये। साथ ही निर्देश दिये कि सुरंग निर्माण हेतु नियंत्रित ब्लास्टिंग किये जाने हेतु प्रदत्त अनुमति एवं मानक के अनुसार ही आम जनमानस की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के अनुसार कार्य किये जाय। साथ ही कार्य करने वाले मजदूरों से पूर्ण सुरक्षा उपकरणों एवं सुरक्षा मानकों के साथ ही कार्य लिये जाने के निर्देश भी दिये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!