चैत्र नवरात्रों के प्रथम दिन शक्ति पीठों में दिखी भक्तों की भीड़

चैत्र नवरात्रों के प्रथम दिन शक्ति पीठों में दिखी भक्तों की भीड़
रुद्रप्रयाग/केदारघाटी। चैत्र नवरात्रों की शुरुवात होते ही प्रथम दिन शक्तिपीठों में माता के भक्त बड़ी संख्या में प्रातः से ही दर्शनों को पहुंचने लगे।
हिन्दू नव सवंत्सर एवं चैत्रीय नवरात्रों के पावन अवसर पर भक्तों द्वारा बड़ी संख्या में शक्तिपीठों में पहुंचकर पूजा अर्चना की गई और माता रानी का आशीर्वाद लिया।
नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में देवी के नौ रूपों की अलग अलग दिन पूजा की जाती है। जिसमें प्रथम दिन शैलपुत्री ,द्वितीय ब्रह्मचारिणी, तृतीय चन्द्रघण्टका, चतुर्थ कुष्मांडा, पंचम स्कंदमाता, षष्ठम कात्यानी, सप्तम कालरात्रि, अष्ठमी महागौरी एवं नौवें दिन मां दुर्गा सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की जाती है।
नवरात्रि के प्रथम दिन अपने अपने नजदीकी शक्तिपीठों में भक्तों की भीड़ देखने को मिली। साथ ही मन्दिरों में माता के भजन एवं महिलाओं द्वारा कीर्तन किया गया। इस शुभ अवसर पर किसी-किसी स्थान पर रात्रि में जागरण भी किया जाता है।




