उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर संचालित होने वाली दुकानों का लॉटरी के माध्यम से हुुुआ आंवटन, 2970 हुए आवेदन

केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर संचालित होने वाली दुकानों का लॉटरी के माध्यम से हुुुआ आंवटन

उखीमठ। श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर संचालित होने वाली 42 दुकानों के लिए मंगलवार को लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया गया।
बता दें कि श्री केदारनाथ धाम पैदल मार्ग गौरीकुंड से केदारनाथ तक जिला प्रशासन द्वारा 42 दुकानों को संचालित किया जाता है। जिन्हें प्रशासन द्वारा एक साल के लिए लॉटरी के माध्यम से आवंटित किया जाता है। दुकानों हेतु सिर्फ रुद्रप्रयाग जनपद के निवासी ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 4 मार्च तक दी गई थी। जिसमे 2970 आवेदन प्राप्त हुए थे।
मंगलवार 14 मार्च को तहसील उखीमठ में लॉटरी के माध्यम से दुकानों का आंवटन किया गया, तहसील प्रशासन द्वारा आवेदनकर्ताओं को सीरियल नम्बर दिए गए थे जिनके आधार पर लॉटरी में पर्चियां निकली गई। लॉटरी के दौरान सबसे पहली पर्ची वहां उपस्थित ब्लॉक प्रमुख श्वेता पांडेय ने निकाली, इसके बाद अन्य जन प्रतिनिधियों व वहां मौजूद आम जनों से पर्चियां निकलवाई गई।

अंत मे पांच दुकान वेटिंग में निकली गई। तहसील प्रशासन ने जिनके सीरियल नम्बर लॉटरी में निकले हैं उन्हें तहसील में सम्पर्क कर अपने जरूरी दसतावेज सहित शुल्क जमा करने को कहा गया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख उखीमठ श्वेता पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, तहसीलदार उखीमठ दीवान सिंह राणा, खण्ड विकास अधिकारी दिनेश चंद्र मैठाणी , संदीप पुष्पाण, गुड्डी देवी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

लॉटरी में कई आवेदन न होने की सूचना

तहसील उखीमठ में केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर आवंटित दुकानों के लॉटरी के दौरान कई आवेदन कर्ताओं की शिकायत  थी कि उनका आवेदन लॉटरी में नही आया है। तहसील परिसर में चस्पा की गई क्रमांक संख्या में उनका नम्बर नहीं है। उपजिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा ने कहा कि इस प्रकार की शिकायत आई है जो जांच का विषय है, इस पर जांच करने के बाद ही आगे की प्रक्रिया की जाएगी, एवं जिनका नाम छूटे हैं उनके लिए आगे जो भी आवश्यक प्रक्रिया होगी वह अमल में लाई जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!