खाद्य सुरक्षा विभाग ने मांस की दुकानों का किया औचक निरीक्षण, पुलिस ने अगस्त्यमुनि में साफ सफाई न होने पर मीट की दुकान का किया चालान
गुप्तकाशी मे अवैध रूप चल रही 3 मीट की दुकानों को किया गया सील

गुप्तकाशी मे अवैध रूप चल रही 3 मीट की दुकानों को किया गया सील
रुद्रप्रयाग। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जनपद के मुख्य बाजार में नया बस अड्डा अवस्थित मांस की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया l जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 एवं नियमावली 2011 के प्राविधानों के अंतर्गत जनपद में मांस की दुकानों के निरीक्षण किया।
अभिहीत अधिकारी मनोज कुमार सेमवाल ने उक्त जानकारी देते हुए अवगत कराया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी बलवंत सिंह चौहान के नेतृत्व में व्यापक स्तर पर नए बस अड्डे में अवस्थित मांस की दुकानों का औचक निरीक्षण की कार्यवाही कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि दिए गए दिशा-निर्देशों की अवहेलना करने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की सुसंगत धाराओं में नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि जनपद के अन्य स्थानों पर स्थित मांस की दुकानों पर भी खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के नियमों का उलंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
अगस्त्यमुनि में मांस बेचने वाले दुकानदारों का किया गया सत्यापन
साफ-सफाई न रखने पर किया गया चालान।
थाना प्रभारी अगस्त्यमुनि निरीक्षक सदानन्द पोखरियाल द्वारा अधीनस्थ पुलिस बल के साथ अगस्त्यमुनि कस्बे के मीट व्यवसायियों का सत्यापन किया गया। इस दौरान उनके द्वारा संचालित की जा रही दुकानों का निरीक्षण भी किया गया, कतिपय मीट व्यवसायियों द्वारा साफ-सफाई नहीं रखी गई थी इस प्रकार से साफ-सफाई न रखने वाले 06 व्यक्तियों का उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा 81 (1) के अन्तर्गत चालान किया गया।
साथ ही सभी को सख्त हिदायत दी गयी कि वे अपने प्रतिष्ठानों मे नियमित रूप से साफ-सफाई रखेंगे। कटे मांस को फ्रीजर व ढक कर रखेंगे। आगाह किया कि बाहर से कटे मांस को लाकर विक्रय करने की शिकायत मिलने व खराब सामग्री विक्रय की शिकायत पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
गुप्तकाशी मे अवैध रूप चल रही 3 मीट की दुकानों को किया गया सील
गुप्तकाशी बाजार प्रशासन के द्वारा कार्यवाही करते हुए 3 मीट की दुकानों को सील किया गया। जो कि अवैध रूप से संचालित की जा रही थी। सील की करवाई के दौरान तहसीलदार उखीमठ , थानाध्यक्ष गुप्तकाशी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।



