उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागरोजगार

केदारनाथ धाम यात्रा में घोड़ा खच्चरों की संख्या हो निर्धारित, घोड़ा खच्चर, डण्डी कण्डी एवं कर्मचारी व मजदूर संघ की बैठक हुई आयोजित

श्री केदारनाथ धाम यात्रा घोड़ा खच्चर, डण्डी कण्डी एवं मजदूर संघ की बैठक आयोजित

गुप्तकाशी। श्री केदारनाथ धाम यात्रा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को गुप्तकाशी में घोड़ा खच्चर, डण्डी कण्डी एवं मजदूर संघ की आम बैठक आयोजित की गई जिसमें आगामी केदारनाथ धाम यात्रा को देखते हुए विगत वर्ष घोड़ा खच्चर एवं मजदूर संगठन को हो रही समस्याओं के निस्तारण हेतु चर्चा की गई।
बता दें कि श्री केदारनाथ धाम यात्रा में घोड़ा खच्चर ,डण्डी कण्डी एवं मजदूर संघ का बहुत बड़ा योगदान होता है, अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर गुप्तकाशी में अध्यक्ष गोविंद सिंह रावत की अध्यक्षता में सगठन की आम बैठक आयोजित हुई। जिसमे सर्वप्रथम संघ को ट्रेड यूनियन बनाये जाने पर आभार प्रकट किया गया।
बैठक में केदारनाथ यात्रा के दौरान घोड़ा खच्चर स्वामियों एवं मजदूरों को आए दिन विभिन्न समस्याओं से जूझना पड़ता है उन सभी को क्रमवार विस्तृत रूप से बताया गया। बैठक में सभी के द्वारा घोड़ों की संख्या निर्धारित होने , जनपद रुद्रप्रयाग के घोड़ा खच्चर स्वामियों को संचालन में प्राथमिकथा होने पर सभी की सहमति बनी।
साथ ही घोड़ा खच्चर का किराया बढ़ाये जाने एवं प्रीपेड के काउंटर एवं भुगतान काउंटरो की संख्या को बढ़ायें जाने हेतु कहा गया।

वहीं अध्यक्ष गोविंद सिंह रावत ने बताया कि घोड़े खच्चरों के इंश्योरेंस जिस कम्पनी द्वारा किया जाता है उसके द्वारा कभी भी समय पर भुगतान नही किया जाता है इस व्यवस्था में सुधार किया जाय।
वहीं सगठन की बैठक में महामंत्री मायाराम गोस्वामी ने बताया कि सभी घोड़ा खच्चर स्वामियों, डण्डी कण्डी एवं मजदूरों को एक सगठन में रहकर कार्य करना चाहिए जिसे अब एक ट्रेड यूनियन का दर्जा प्राप्त हो गया है अब सगठन द्वारा इसका विस्तार किया जाएगा।
बैठक में सभी घोड़ा खच्चर ,डण्डी कण्डी एवं मजदूरों के द्वारा निर्णय लिया गया कि यात्रा के दौरान होने वाले समस्याओं के सम्बंध में प्रशासन को ज्ञापन दिया जाए जिस से आगामी यात्रा सीजन में घोड़ा खच्चर एवं मजदूरों के सम्मुख समस्याएं उत्त्पन्न न हो।
इस अवसर पर उखीमठ ब्लॉक कनिष्क प्रमुख शैलेन्द्र कोटवाल, प्रधान कविल्ठा अरविंद राणा, पूर्व प्रधान गौरीकुंड राकेश गोस्वामी, अवतार सिंह नेगी, खुशाल सिंह रावत, दौलत सिंह रावत ,मनवर सिंह धिरवान, अंकित राणा सहित बड़ी संख्या में घोड़ा खच्चर स्वामी एवं मजदूर संघ के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!