उत्तराखंडखेलधार्मिकफटाफट ख़बरें

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले ऋषिकेश के दयानंद आश्रम पहुंचे विराट – अनुष्का

ऋषिकेश। 9 फरवरी से शुरू होने जा रही भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले सकारात्मक ऊर्जा हासिल करने के लिए भारत के विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली संत-महात्माओं की नगर ऋृषिकेश में महापुरुषों का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी व फिल्म एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका भी हैं। वे सोमवार को ऋषिकेश पहुंचे थे और आज भी वहीं पर रुकेंगे।
इससे पहले भी श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले उन्होंने परिवार के साथ वृंदावन का दौरा किया था, जिसके बाद उन्होंने दोनों सीरीज मे कमाल का खेल दिखाया था। विराट कोहली को फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज में ब्रेक मिला हुआ है, जिसका लाभ उठाकर वे आध्यात्मिक यात्रा पर निकले हुए हैं।

ऋषिकेश में विराट कोहली अपने परिवार के साथ स्वामी दयानंद गिरि आश्रम में रुके हैं. स्वामी दयानंद गिरि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आध्यात्मिक गुरू थे। वर्ष 2015 में पीएम मोदी उनसे मिलने के लिए ऋषिकेश पहुंचे थे, जिसके बाद से वह आश्रम लोगों की नजरों में आया और वहां पर देश-दुनियाभर से लोगों का आना-जाना बढ़ गया। अब विराट और अनुष्का भी अपनी बेटी के साथ इसी आश्रम में आध्यात्मिक लाभ के लिए पहुंचे हैं।

आश्रम के जन सम्पर्क अधिकारी गुणानन्द रयाल ने विराट-अनुष्का के इस प्रवास के बारे में पुष्टि की। उन्होंने बताया कि दोनों ने आश्रम में पहुंचकर ब्रह्मलीन दयानंद सरस्वती की समाधि के दर्शन किए। इसके बाद विराट-अनुष्का गंगा घाट पर पहुंचे और संत-पंडितों के साथ गंगा आरती मां गंगा का आशीर्वाद लिया। उनके साथ उनके योग ट्रेनर भी आश्रम में आए हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आज मंगलवार को भी ऋषिकेश में ही रहेंगे। इस दौरान वे आश्रम में होने वाले हवन-यज्ञ में भाग लेंगे। इसके बाद उनकी ओर से भंडारे का आयोजन करवाकर लोगों को प्रसाद बांटा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!