केदारघाटी की बेटी दिव्या अग्रवाल ने 12 हजार 500 फीट की ऊंचाई सांकरी – केदारकांठा पैदल ट्रैक को किया फतह

केदारघाटी की बेटी दिव्या अग्रवाल ने 12 हजार 500 फीट की ऊंचाई सांकरी – केदारकांठा पैदल ट्रैक को किया फतह
रुद्रप्रयाग / केदारघाटी। गुप्तकाशी निवासी 21 वर्षीय दिव्या अग्रवाल ने उत्तरकाशी के सांकरी – केदारकांठा 12 किमी पैदल ट्रैक को फतह कर 12 हजार 500 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराकर माता – पिता व केदारघाटी का नाम रोशन किया है। दिव्या अग्रवाल की इस सफलता पर केदार घाटी में खुशी की लहर है तथा दिव्या अग्रवाल की इस सफलता पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों , ग्रामीणों व परिजनों ने खुशी व्यक्त करते हुए दिव्या अग्रवाल के यशस्वी जीवन की कामना की है।
बता दे कि, उत्तरकाशी सांकरी के ट्रिप माई शांल एजेन्सी ने विगत दिनों तीन दिवसीय सांकरी – केदारकांठा 12 किमी पैदल ट्रैक शुरू किया था। ट्रैकिंग दल में रूद्रप्रयाग केदारघाटी गुप्तकाशी निवासी दिव्या अग्रवाल , हिमाचल निवासी लव भारद्वाज , जयपुर निवासी हार्दिक मित्तल, आगरा निवासी दिव्याशु उपाध्याय, पुणे निवासी अंकित बुगुल, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दीप्तराज, सिद्धेश व उत्तरकाशी के स्थानीय गाइड दया रावत सहित 8 युवक – युवती मौजूद थे। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दो युवाओं के ट्रैकिंग के दौरान स्वास्थ्य खराब होने से उन्हें आधे रास्ते में रूकना पड़ा शेष 6 सदस्यीय ट्रैकिंग ने 12 किमी पैदल ट्रैक को फतह कर 12 हजार 500 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराकर सफलता को हासिल किया। अपने इस सफलता का श्रेय दिव्या अग्रवाल अपने माता रीना अग्रवाल पिता चन्द्र प्रकाश अग्रवाल व उत्तरकाशी के स्थानीय गाइड दया रावत को दे रही है। दिव्या अग्रवाल का कहना है कि यदि मनुष्य में कुछ करने का साहस हो तो सफलता अपने आप हासिल हो जाती है। दिव्या अग्रवाल की इस सफलता पर केदारनाथ विधायक श्रीमती शैलारानी रावत, पूर्व विधायक मनोज रावत, पूर्व विधायक एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चण्डी प्रसाद भटट्, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुवर सजवाण,जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन्त तिवारी, पूर्व राज्यमंत्री दिनेश बगवाडी, बद्री केदार मन्दिर समिति सदस्य श्रीनिवास पोस्ती,क्षेत्र पंचायत प्रमुख श्वेता पाण्डेय, ममता नौटियाल, ज्येष्ठ प्रमुख शैलेन्द्र कोटवाल , जिला पंचायत सदस्य गणेश तिवारी, विनोद राणा, रीना बिष्ट, बबिता सजवाण, प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष रावत, प्रधान प्रेम सिंह नेगी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, केदारनाथ नगर पंचायत अध्यक्ष वेद प्रकाश सेमवाल, केदारघाटी होटल एशोसिएशन अध्यक्ष प्रेम गोस्वामी, कमल रावत, राय सिंह रावत, भगत कोटवाल, विनोद देवशाली, सुमन जमलोकी, विपिन सेमवाल,पप्पू देवशाली,रवि पांडेय, धर्मेश नौटियाल, आशीष नौटियाल, कमलेश भट्ट सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, केदार घाटी के जनमानस व परिजनों ने खुशी व्यक्त करते हुए दिव्या अग्रवाल के यशस्वी जीवन की कामना की है।



