उत्तराखंडदेहरादूनफटाफट ख़बरें

चारधाम यात्रा में व्यवसायिक वाहन स्वामी वाहनों के ग्रीन कार्ड व ट्रिप कार्ड अब मोबाइल पर भी बना सकेंगे, जाने पूरी खबर

देहरादून। चारधाम यात्रा में जाने वाले व्यावसायिक वाहन स्वाममियों के लिए राहत भरी खबर है। अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा में जाने वाले वाहनों के ग्रीन कार्ड व ट्रिप कार्ड अब मोबाइल पर भी बन सकेंगे। इसके लिए परिवहन विभाग ने मोबाइल एप तैयार कर लिया है। इस एप को यात्रा के लिए पंजीकरण करने वाली पर्यटन विभाग की वेबसाइट से जोड़ने की तैयारी है। इस एप में चारधाम के साथ ही हेमकुंड साहिब और एक अन्य धार्मिक स्थान के विकल्प को भी शामिल किया जाएगा, ताकि भ्रमण के दौरान किसी धाम में दर्शन की तिथि न मिलने पर अन्य धार्मिक स्थल पर जाया जा सके।
बता दें कि यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर परिवहन विभाग ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले व्यावसायिक वाहनों के लिए ट्रिप कार्ड बनाना अनिवार्य है। यात्रा में वाहन संचालकों को ग्रीन कार्ड के संग ट्रिप कार्ड भी लेना आवश्यक है। ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड बनाने के लिए व्या वसायिक वाहन स्वामियों को ऑनलाइन आवेदन करना होता है। वहीं अब मोबाइल से भी से भी वाहन स्वामी ग्रीन कार्ड व ट्रिप कार्ड बना सकेंगे। यह कार्ड 10 दिन के लिए जारी होता है। इससे वाहन की लोकेशन के बारे में जानकारी मिलने में मदद मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!