उत्तराखंड

उत्तराखंड में हेली सेवाओं का होगा विस्तार, देहरादून से नैनीताल सहित अन्य दो जगहों से होगी सेवा शुरू

देहरादून। पर्यटन और तीर्थाटन की दृष्टिकोण से अहम देवभूमि की वादियों की हवाई सैर अब आसान और सुलभ हो रही है। प्रदेश सरकार सैलानियों को आकर्षित करने के लिए इन हेली सेवाओं का दायरा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। अब इसी क्रम में प्रदेश में तीन और जगहों के लिए हेली सेवा शुरु करने का फैसला लिया गया है।

बता दें कि प्रदेश में तीन और हेली सेवाओं को जोडऩे की तैयारी चल रही है। जिसमें से दो हेली सेवाएं देहरादून से संचालित होंगी। इसमें देहरादून से नैनीताल और देहरादून से जोशीमठ हेली सेवा शामिल है। इसके साथ ही हल्द्वानी से मुनस्यारी को भी हेली सेवा के लिए उपयुक्त पाते हुए यहां भी हेली सेवा शुरू करने की तैयारी है।

हेली सेवाओं को विस्तार देने में केंद्र सरकार की उड़ान योजना की खासी अहम भूमिका है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश में अभी देहरादून से चिन्यालीसौड़, देहरादून से गौचर, देहरादून से टिहरी, देहरादून से श्रीनगर, देहरादून से अल्मोड़ा तथा हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के लिए हेली सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। साथ ही तीर्थाटन को देहरादून से केदारनाथ व चमोली जिले के विभिन्न स्थानों से केदारनाथ व हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवाएं संचालित की जा रही हैं।

वहीं सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने बताया कि प्रदेश में हेली सेवाओं को विस्तार देने की तैयारी चल रही है। इस कड़ी में विभाग ने उड़ान योजना के तहत नई हेली सेवाओं का प्रस्ताव केंद्र को भेजा है। केंद्र से इन सेवाओं को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!