
प्रदेशभर में युवाओं आक्रोश, UKPSC कार्यालय में घुसे कांग्रेसी कार्यकर्ता, किया विरोध प्रदर्शन।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आठ जनवरी को हुई पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने की खबर सामने आने के बाद से ही प्रदेश भर में लोग आक्रोशित हैं। लगातार परीक्षाओं में धांधली की खबरें सामने आने से युवाओं में निराशा और रोष व्याप्त है।युवा सरकार और आयोग से काफी निराश हैं। जनता में रोष व्याप्त है।
पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक के विरोध में शुक्रवार को लोगों का आक्रोश सड़कों पर दिखा। हरिद्वार रुड़की सहित प्रदेशभर के अलग-अलग हिस्सों से विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें सामने आई हैं। एक तरफ युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारी विरोध प्रदर्शन किया है तो वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी राज्य सरकार का पुतल फूंका। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के कार्यालय के बाहर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। इस दौरान पुलिस को लोगों को हटाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कई लोगों की पुलिस के साथ तीखी झड़प भी हुई। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के कार्यालय से लोगों को हटाने में पुलिस के पसीने छूट गए।



