आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर डीएम ने किया क्रीड़ा भवन अगस्त्यमुनि का स्थलीय निरीक्षण

चुनाव से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के अधिकारियों को दिए निर्देश
रूद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनपद में निर्वाचन संबंधी तैयारियों को समय पर पूर्ण करने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी श्री विशाल मिश्रा ने क्रीड़ा भवन अगस्त्यमुनि का स्थलीय निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू, व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं, ताकि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्वाचन संबंधी तैयारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग डॉ मीनल गुलाटी, जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज चौहान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



