उत्तराखंडखास खबरें

पुलिस की तत्परता से यात्री को वापस मिला ₹60,000 कीमत का लैपटॉप, रूद्रप्रयाग पुलिस का जताया आभार

रुद्रप्रयाग। जनपद पुलिस ने तत्परता से वाहन में छूटे एक यात्री के बैग को बरामद कर सकुशल वापस लौटाया। बैग में लगभग ₹60,000 कीमत का लैपटॉप रखा हुआ था।

आज  24 अक्टूबर शनिवार को जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग को सूचना प्राप्त हुई कि एक यात्री का बैग किसी वाहन में छूट गया है। सूचना प्राप्त होते ही हेड कांस्टेबल 62 नागरिक पुलिस दीपक पुरोहित द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आने-जाने वाले वाहनों को रुकवाकर चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान कस्बा तिलवाड़ा में एक बस से यात्री का छूटा हुआ बैग बरामद कर लिया गया। बैग में रखा लगभग ₹60,000 कीमत का लैपटॉप सुरक्षित मिलने पर उसे सम्बन्धित यात्री के सुपुर्द कर दिया गया।

अपना कीमती लैपटॉप वापस पाकर यात्री बेहद खुश हुआ और उसने रुद्रप्रयाग पुलिस की तत्परता एवं सहयोग की सराहना करते हुए उत्तराखण्ड पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!